फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भूसा-घास का हो रहा भुगतान, पशुओं को मिल रहा पुआल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोशालाओं में पशुओं को पौष्टिक भोजन देने का आदेश है। इसके बावजूद गो आश्रय स्थल संचालक अनियमितता बरत रहे हैं। पशुपालन विभाग से हर महीने भूसा, घास खिलाने के लिए भुगतान कर रहा है लेकिन संचालक पशुओं को सूखा पुआल खिला रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण में कुछ केंद्रों में यह बात उजागर हुई है। इस पर उन्होंने चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में 31 गोशालाएं हैं, जिनमें 7550 पशु हैं। पशुपालन विभाग एवं नगर निकायों के माध्यम से गोवंश को रोज पकड़ कर गोशालाओं में भेजा जा रहा है। उनके भोजन प्रतिदिन प्रति गोवंश सरकार 50 रुपये खर्च कर रही है। पहले एक गोवंश के भरण पोषण के लिए 30 रुपये मिलते थे, जिसमें 20 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। इसमें उनको भूसा और हरा चारा देना है। भूसा एवं हरे चारे के लिए रोजाना पशुपालन विभाग गोशालाओं को तीन लाख 75 हजार रुपये का भुगतान कर रहा है।
उसका लाभ गोवंश को नहीं मिल रहा है। मगर उचित भोजन का प्रबंध नहीं होने के कारण गोवंश दुर्बल हो रहे हैं। भूसा के स्थान पर गोवंश को पुआल खिलाया जा रहा है। सीवीओ डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि पखवारे भर में कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें कई स्थानों पर गोवंश को सिर्फ पुआल ही खिलाया जा रहा है। इसके लिए संचालकों को हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि पुआल खिलाने से गोवंश में तमाम प्रकार की बीमारियां भी होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


गोशालाओं में चोकर व चूनी रखा गया है। मगर इनको पशुओं को नहीं दिया जाता है। इनको कोई अधिकारी निरीक्षण करने आता है तो दिखाया जाता है। कई गोशालाओं में अलाव भी नहीं जलाया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ डीपी सिंह का कहना है कि कुछ गोशालाओं में कमियां मिली हैं। कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है और स्थिति दुरुस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें