फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फाइलों की रखरखाव व बैरकों की सफाई पर दें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही कोतवाली में कार्यालय और बैरकों में साफ-सफाई व्यवस्था माकूल नहीं है। फाइलों और कागजात का रखरखाव भी बहुत अच्छा नहीं है। इसमें सुधार किया जाना चाहिए। ये निर्देश बुधवार को भदोही कोतवाली के अर्धवार्षिक निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कोतवाली प्रभारी अजय सेठ को दिया। एएसपी दोपहर 2 बजे कोतवाली पहुंचे और रात 8 बजे तक निरीक्षण और मातहतों के साथ बैठक की।एएसपी ने कहा कि कोतवाली के कागजात अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। फाइलों, कागजात के रखरखाव के नियम हैं। इसमें कमी पाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय में तथा बैरकों में साफ-सफाई औसत है। इसे सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाने, शस्त्रागार, साइबर सेल हेल्प-डेस्क व महिला हेल्प-डेस्क का भी निरीक्षण किया। थाना परिसर में खड़े वाहनों का नियमानुसार निस्तारण करने के साथ ही लंबित विवेचनाओं को समय से निपटाने का निर्देश भी कोतवाली प्रभारी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें