फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रामकथा में पवन सिंह ने सुनाए दो भजन

विज्ञापन
बड़वापुर में आयोजित श्रीराम कथा में भजन सुनाते पवन सिंह, साथ में धनंजस सिंह और उत्कर्ष त्रिपाठी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के बड़वापुर में समाजसेवी उत्कर्ष त्रिपाठी की ओर से आयोजित राम कथा में मंगलवार को भोजपुरी सुपरस्टार एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह पहुंचे। उनके साथ पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी बृजेश कुमार सिंह उर्फ प्रिंसु भी मौजूद रहे। सभी करीब तीन घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहे और राम कथा सुनी। कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने मंच से दो भजन सुनाए। उन्हें देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। प्रशंसकों में पवन सिंह के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। काफी देर तक कार्यक्रम में मौजूद रहने के बाद पवन सिंह शाम करीब सात बजे सकुशल वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें