फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल के मरीजों को मिलेगी नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में अब निजी चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों को सरकारी चिकित्सालयों में शिफ्ट करने के लिए नि:शुल्क एबुलेंस सेवा की सुविधा मिलेगी। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने इस दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। इससे मरीजों को वाराणसी या प्रयागराज में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने लिए ज्यादा खर्च नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में कुल तीन एएलएस एबुलेंस समेत कुल 41 एबुलेंस है, जो मरीजों को चिकित्सालय व घरों तक पहुंचाने में मदद करती हैं। जनपद के महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय और सौ शैय्या अस्पताल सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। ऐसे में निजी चिकित्सालयों में महंगे होते इलाज को देखते तमाम लोग सरकारी चिकित्सालयों में जा रहे हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में कई मरीज ऐसे भी होते हैं। जिन्हें चिकित्सकों की ओर से वाराणसी में बीएचयू या फिर प्रयागराज रेफर किया जाता है। ऐसे में इन मरीजों को सरकारी चिकित्सालयों में भर्ती कराने के लिए निशुल्क एबुलेंस की मदद दी जाएगी। मरीज के तीमारदार एबुलेंस सेवा की फ्री हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर एबुलेंस बुला सकते हैं और मरीजों को निजी से सरकारी चिकित्सालयों में शिफ्ट करा सकते हैं।
निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों को नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ दिया जाएगा। ऐसे मरीज जो सरकारी चिकित्सालयों में शिफ्ट होना चाहते हैं। उन्हें नि:शुल्क एबुलेंस सेवा के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा। जिले में यह सुविधा शुरू भी हो चुकी है। अभीजित सिंह, जिला एबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें