फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चिकित्सक न होने पर मरीजों ने किया सीएचसी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में अल्ट्रासाउंड कक्ष में चिकित्सक न होने पर मरीजों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि मरीजों के अल्ट्रासाउंड में लापरवाही बरती जाती है। अल्ट्रासाउंड नहीं किया जाता। मौके पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक आशुतोष पांडेय ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में मंगलवार को दोपहर लगभग 11:00 बजे के करीब कुछ मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे। अल्ट्रासाउंड कक्ष में चिकित्सक न होने पर वे नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत करने की भी बात कही। इस बीच मामले की जानकारी जब अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय को हुई तो उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए तैनात चिकित्सक डॉ. आशीष गुप्ता को अस्पताल में चिकित्सक की संख्या कम होने पर ओपीडी भी देखना होता है। दोपहर 12 बजे तक ओपीडी देखने के बाद आशीष गुप्ता मरीजों का अल्ट्रासाउंड नियमित करते हैं। आज भी 25 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया है। बताया कि हंगामा करने वाले 12 बजे के पहले ही हंगामा शुरू कर दिए थे। अल्ट्रासाउंड शुरू होने पर सभी मरीजों का अल्ट्रासाउंड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें