फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पटाखों की धुएं से मरीजों की सांसत, अस्पताल पहुंचे 150 दमा मरीज

विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दीपावली पर जिलेवासियों ने जमकर आतिशबाजी की। पटाखों के शोर के बीच दमा मरीजों की सांसत बढ़ गई। तमाम एहतियात के बाद भी उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल पहुंचना पड़ा। धुंआ के चलते हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा। इससे दमा के मरीजों की सांसें अटक रही। दिवाली के बाद दो दिन में 150 दमा के मरीज अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें जांच कर दवा दी। दीपावली पर जमकर पटाखे फोड़े गए। इससे हवा की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा। इसका असर रहा कि जिला अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई। दो दिनों में 150 से अधिक अस्थमा और दमा के मरीज ओपीडी में पहुंचे। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक मरीजों की कतार लगी रही। दो दिन मिलाकर करीब 1300 की ओपीडी हुई। इनमें 150 से अधिक दमा के मरीजों की संख्या रही। मंगलवार को जब अस्पताल खुला तो सांस फूलने के मरीजों की संख्या अस्पताल में अधिक रही। इनमें 50 साल से अधिक उम्र वालों की संख्या ज्यादा रही। बुधवार को जिला चिकित्सालय के ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर पर मरीजों की कतार लगी रही। कतार में खड़े मरीजों से टीम ने बातचीत की। इसमें कई ने बताया कि घबराहट है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं आंख में जलन के मरीज भी दिखे। जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि दिवाली के बाद से ओपीडी में दमा, घबराहट, बेचैनी, आंख में जलन, डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें