फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वेटनरी कॉलेज का बनेगा चारागाह, राजस्व विभाग का सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में वेटनरी कॉलेज के लिए बजट स्वीकृत होते हुए प्रशासनिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कॉलेज के चारागाह के लिए शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने ज्ञानपुर से सटे पांच गांवों में सरकारी जमीन की तलाश की। दो से तीन दिन तक जमीन की पैमाइश के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को तहसीलदार ज्ञानपुर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम रामकापुरा, जोरई, वेदपुर, ददरहां समेत पांच गांवों में पहुंची। जहां सरकारी जमीन की पैमाइश की गई। उन्होंने बताया कि वेटनरी कॉलेज के चारागाह के लिए छह एकड़ जमीन की जरूरत है। जिसके लिए सर्वे शुरू किया गया है। दो से तीन दिन में सर्वे पूर्ण होने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। बताते चलें कि वेटनरी कॉलेज की घोषणा 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। अभी हाल में ही प्रदेश सरकार ने बजट में इसके निर्माण के लिए 50 करोड़ का बजट स्वीकृत किया। जिसमें कॉलेज के साथ ही कांपलेक्स, चारागाह समेत अन्य कार्य होंगे। इसके लिए जोरईं और वेदपुर में करीब 15 एकड़ जमीन पहले ही चिन्हित की गई है। करीब तीन महीने पूर्व मथुरा वेटनरी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ भी आकर जायजा लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें