ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता एक यात्री का ट्रेन में छूटा बैग उसे वापस मिल गया। बैग मिलते ही उसका चेहरा खिल उठा। कमलेश सिंह निवासी मोहम्मदपुर थाना परस बीघा जनपद जहानाबाद गाड़ी संख्या 11062 के कोच संख्या बी6 के बर्थ संख्या दो पर सफर कर रहे थे। वाराणसी जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर वह जल्दबाजी में अपना बैग ट्रेन में ही भूलकर नीचे उतर गए। उसके बाद इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के सिपाही अजय कुमार श्रीवास्तव ने बैग को अपने कब्जे में लिया। यात्री को ज्ञानपुर रोड स्टेशन बुलाकर स्टेशन मास्टर राम सजीवन की मौजूदगी में बैग दिया।