फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एमएलसी द्वय का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
सपा जिला कार्यालय पर एमएलसी लाल बीहारी यादव और आशुतोष सिन्हा का स्वागत करते लोग। स्रोत सपा - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
। कंसापुर स्थित सपा कार्यालय में रविवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सपा के स्नातक एमएलसी डॉ. आशुतोष सिन्हां एवं शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एमएलसी द्वय ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुटने का आग्रह किया। स्नातक एमएलसी डॉ. आशुतोष सिन्हा ने जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं और जिला नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा करने और जन-जन की आवाज़ को सदन में पूरी मजबूती से बुलंद करने का संकल्प दोहराया। कहा कि प्रदेश से भाजपा की विदाई तय हो गई है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से समाज का हर वर्ग परेशान हो गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, सपा विधायक जाहिद बेग, ह्रदय नारायण प्रजापति, शोभनाथ यादव, विकास यादव, आरिफ सिद्दीकी, अंजनी सरोज, रामकिशोर बिंद, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, रुद्रपति दुबे, काशीनाथ पाल, शैलेश सिंह, हसनैन अंसारी, कमला महतो, श्यामला सरोज, रामधनी यादव, कमलेश यादव, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू, संतलाल यादव, अरूण मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें