फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो करोड़ से बनेगा पार्क और ओपन जिम

विज्ञापन
भदोही नगर के अभयनपुर में निर्माणाधीन पार्क की चारदिवारी का निरीक्षण करने पहुचे ईओ। संवाद
विज्ञापन
भदोही। भदोही नगरवासियों की सालों से चली आ रही पार्क बनाने की मांग पूरी होने जा रही है। नगर पालिका चौरी रोड अभयनपुर मैदान में लगभग दो करोड़ की लागत से पार्क का निर्माण कराएगी। पार्क के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो रही है। पार्क की बाउंड्री का कार्य शुरू हो गया है।भदोही नगर पालिका क्षेत्र में सालों से पार्क की कमी लोगों को खटकती रही है। पार्क व जिम न होने से लोगों के सामने सुबह सड़क किनारे माॅर्निंग वाक करने की मजबूरी है। इससे अक्सर लोग दुर्घटना के शिकार हुए हैं। नगर पालिका बोर्ड के गठन के बाद से पार्क की मांग ने जोर पकड़ा। इसका नतीजा यह है कि नगर पालिका ने अभयनपुर मैदान में जमीन चिह्नित की और यहां आठ बीघे में पार्क, ओपन जिम बनाने का निर्णय लिया। फिलहाल 39 लाख की लागत से उक्त जमीन की चहारदीवारी निर्माण का कार्य चल रहा है। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि यह परियोजना काफी पहले पूरी हो जानी थी लेकिन इसके जमीन को लेकर विवाद को लेकर न्यायालय के चक्कर लगाने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें