फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट खेलकूद प्रतियोगिता 200 व 400 मीटर दौड़ में पंकज और ज्योति अव्वल

विज्ञापन
भिखारीपुर में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते बच्चे - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। कंपोजिट विद्यालय भिखारीपुर में सुपर फोर प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को 8 न्याय पंचायतों की बीच खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें सैकड़ों बच्चों ने खोखो, कबड्डी के अलावा एथलेटिक्स में हिस्सा लिया। नगर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि बच्चों को खेलकूद में तन्मयता से हिस्सा लेना चाहिए। व्यायाम शिक्षक शिवाकांत यादव ने बताया कि भदोही ब्लॉक के 16 न्याय पंचायतो के 4-4 न्याय पंचायतों की सुपर फोर प्रतियोगिता शुरू हुई है। इजसमें न्याय पंचायत क्षेत्र के अजयपुर, अमिलोरी, पिपरी, डोमनपुर, बीसापुर, कुकरौठी, सर्रोई व खेम्हईपुर के लगभग 500 बच्चों ने हिस्सा लिया। यह प्रथम सुपर 4 है। इसमें जूनियर खो-खो के बालक और बालिका वर्ग पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांतापुर तथा प्राथमिक बालकों की कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय चेतनीपुर विजेता रही। बालकों के 200 व 400 मीटर दौड़ में पूमा विद्यालय फत्तुपुर के पंकज तथा बालिकाओं के 200 व 400 मीटर दौड़ में पूमा लिद्यालय कुकरौठी की ज्योति यादव प्रथम रही। प्राथमिक बालक और बालिकाओं वर्ग का खो-खो प्राथमिक विद्यालय असनाव ने जीता। बालिका कबड्डी में पूमा विद्यालय खेम्हाईपुर जबकि बालकों के खो खो में पूमा विद्यालय अमिलोरी विजेता रहा। अंतिम सुपर 4 प्रतियोगिता शुक्रवार को अमवा, चौरी खास, नगर, वेदमनपुर का प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में होगी। संचालन बीएल पाल ने किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी लालजी व यशवंत सिंह मौजूद रहे। मौके पर महेश यादव, धीरेंद्र यादव, दिनेश मौर्य, प्रहलाद तिवारी, नूरुल हसनआदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें