फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल : डाॅ. श्रीप्रकाश

सार

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन पर गोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने उनके विचारों और योगदान को रेखांकित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के प्रभाव विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दाैरान प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव ने पंडित दीनदयाल और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। मुख्य वक्ता डॉ. श्रीप्रकाश तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा की बात कहते हुए एकात्म मानववाद को परिभाषित किया है। इसके बाद डॉ. सिद्धार्थ बरनवाल, डॉ. शिखा मेहता, डॉ. ज्योति यादव, डॉ. ऊष्मा यादव, आशुतोष कुमार, महेंद्र कुमार, प्रभाशंकर द्विवेदी ने विचार व्यक्त किए। उधर, गोपीगंज के खड़हट्टी मोहाल में बूथ अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। इस मौके पर अश्वनी अग्रवाल, स्वतंत्र जायसवाल, बिंदेश गुप्ता, प्रवीण जायसवाल, कमल मोदनवाल, सूर्यबली पासी, प्रदीप जायसवाल, हर्ष जायसवाल प्रो.बालकेश्वर माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें