स्टेशन रोड स्थित शक्तिभूमि पर पंच कूंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल श्रद्धालू। स्रोत- संवाद
भदोही। नगर के स्टेशन रोड स्थित शक्ति भूमि परिसर में मंगलवार को गायत्री परिवार और महिला जागरूक मंच की ओर से विश्व शांति, मानव कल्याण के लिए पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति अर्पित की। कार्यक्रम में हनुमान जी की विशेष आराधना की गई तथा विश्व शांति, समाज में सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों से वातावरण भक्तिमय भजनों से गुंजायमान हो गया। महिला जगरूक मंच की संस्थापिका संगीता खन्ना ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं साथ ही लोगों को नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करते हैं। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया। उधर ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर चिलचिलाती धूप में लिप्पन तिराहे पर शिविर लगाकर राहगीरों को बिस्किट आदि वितरित कर शीतल जल पिलाया गया। सेवा करने वालों में राकेश कैलाशी, अंजना गुप्ता, रीना बरनवाल, रमेश प्रजापति आदि रहे।