फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 546 गांव में चुने जाएंगे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 546 ग्राम पंचायतों में ही प्रधान चुने जाएंगे। भदोही ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों के 28 राजस्व गांव नगर पालिका में शामिल होने के बाद गांवों की संख्या घट गई है। आगामी चुनाव में 546 गांवों में ही प्रधान चुने जाएंगे। पंचायत राज विभाग ग्राम पंचायतों में अधूरे कार्यों का लेखाजोखा बनाने में जुट गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि अभी तय नहीं हुई है। कोरोना वायरस के कारण पंचायत चुनाव दो से तीन माह आगे बढ़ना संभावित है। 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने से सभी ब्लॉकों में प्रशासक नियुक्त हो गए। 2015 में परिसीमन होने से जिले के छह ब्लॉक में 80 ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आईं। इससे 481 ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 561 हो गई। इसमें ज्यादातर ग्राम प्रधानों ने अपने पांच साल का कार्यकाल पूर्ण किया। भदोही नगर पालिका के सीमा विस्तार के भेजे प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर भदोही ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों के 28 राजस्व गांव नगर में शामिल हो गए। इससे 561 ग्राम पंचायतों की बजाए अब 546 में ही चुनाव होंगे। जो गांव पालिका में शामिल हुए हैं उनमें कुशियरा, हिम्मतपुर, बकुचियां, फत्तूपुर, अहमदपुर, जमुनीपुर, फुलवरिया, जल्लापुर, भिखारीपुर, रामरायपुर, हरियावं, कंसरायपुर, पिपरी, महबूबपुर, बनकट, प्रजापतिपुर, हरिरामपुर, रजपुरा, कुकरौठी, डुड़वा, चवंर नेवादा, सेवापुर, सालिमपुर, नूरपूर आदि हैं। वहीं दूसरी ओर गावों में आरक्षण को लेकर भले ही कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन विकास भवन में बिचौलिये सक्रिय हो गए हैं। निवर्तमान प्रधानों और संभावित दावेदारों से जोड़-तोड़कर उनके मुताबिक आरक्षण कराने का वादा किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि अभी गांव के आरक्षण को लेकर कोई आदेश नहीं आया है, हालांकि विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। आदेश आने पर प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें