फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खाते में 48 घंटे में होगा धान खरीद का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एक नवंबर से शुरू हो रही धान खरीद की तैयारी की प्रगति देखी। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि खरीद से पूर्व सभी तैयारी पूर्ण कर लें, जिससे केंद्रों पर आने वाले किसानों को कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि धान बेचने वाले किसानों के खाते में 48 घंटे में भुगतान कर दिया जाएगा। अगर इसमें विलंब होगा तो प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि एक नवंबर से 21 केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी। किसान धान बेचने के लिए विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण करा लें, जिससे धान बेचने में दिक्कत न हो। बताया कि धान श्रेणी कामन पर 2040 रुपये, ग्रेड-ए के लिए 2060 रुपये समर्थन मूल्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि धान क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक खुले रहेंगे। कृषकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर, शेष कार्य दिवसों में धान क्रय केंद्र खुले रहेंगे। प्रत्येक क्रय केंद्र प्रभारी प्रतिदिन केंद्र से सुबह नौ से 11 बजे तक अपनी लाइव लोकेशन जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं एजेंसी के जिला स्तरीय अधिकारी को भेजेंगे। प्रत्येक क्रय केंद्र पर दो इलेक्ट्रानिक कांटा, एक नमी मापक यंत्र, विनोईंग फैन और पॉवर डेस्टर व डबल जाली का छलना आवश्यक रूप से रखा जाएगा। यदि क्रय केंद्रों पर धान की उतराई, सफाई एवं छनाई कार्य केंद्र पर उपलब्ध श्रमिकों से कराया जाता है तो कृषक, श्रमिकों से वार्ता कर समझौते के अनुरूप, परंतु अधिकतम 20 रुपये प्रति क्विंटल से श्रमिकों को भुगतान करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि धान बिक्री के समय क्रय केंद्रों पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने की दशा में किसान पंजीकरण प्रपत्र में दिए परिवार के सदस्य का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कराते हुए धान क्रय किया जाएगा। धान खरीद का प्रत्येक विवरण ई-उपार्जन मॉड्यूल पर फीड करना होगा, केवल उसी खरीद को मान्यता दी जायेगी, जो ऑनलाइन फीड होगी। ऑफलाइन खरीद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जायेगी। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र मिश्र, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह, एसडीएम चंद्रशेखर, लालबाबू दूबे, अश्वनी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें