फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 18 दिन बाद सभी 30 केंद्रों पर धान खरीद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धान की खरीद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। मंगलवार को कारपेट सिटी में स्थित क्रय केंद्र पर खरीद की शुरुआत के साथ सभी 30 क्रय केंद्रों पर खरीद की शुरुआत हो गई। यहां आए किसान 70 क्विंटल धान बेचे। कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। विपणन निरीक्षक अनुपमा मिश्रा ने बताया कि क्रय केंद्र स्थल बदलने से किसानों को यहां पहुंचने में समय लगा। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी 30 क्रय केंद्रो पर धान की खरीद शुरू हो गई है। अब तक 115 किसानों से 425 एमटी धान की खरीद हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें