फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद : इंतजार में गुजरा दिन, नहीं आए अन्नदाता

विज्ञापन
जंगीगंज धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
ज्ञानपुर/जंगीगंज। जिले में धान खरीद के पहले दिन क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। क्रय केंद्र प्रभारी पूरे दिन अन्नदाताओं का इंतजार करते रहे। मौसम खराब होने से पहले दिन एक भी किसान केंद्रों पर नहीं पहुंचे। विभाग का मानना है कि 10 नवंबर के बाद केंद्रों पर किसान आना शुरू होंगे। जिले में धान की खरीद के लिए 30 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें तीन लाख 50 हजार क्विंटल धान की खरीद लक्ष्य है। शनिवार से खरीद की शुऱुआत हो गई लेकिन एक भी किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे। चौरी के वेदमनपुर, जंगीगंज, रजपुरा समेत अन्य केंद्रों पर क्रय केंद्र प्रभारी दिन भर किसानों का इंतजार करते रहे। जंगीगंज क्रय केंद्र पर मौसम की खराबी से पहले दिन बोहनी नहीं हुई। केंद्र प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि कुछ किसानों ने आकर केंद्र पर जानकारी ली है। मौसम के बिगड़े मिजाज की वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान भी हुआ है। किसान कलंदर मिश्रा ने बताया कि बारिश से धान की फसल बर्बाद हो गई है। मौसम सही होने पर जो बची फसल होगी उसी से आसरा है। वहीं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने चौरी के जगदीशपुर, वेदमनपुर, रजपुरा समेत चार क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि केंद्रों पर किसानों को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें