फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीए से दुष्कर्म का आरोपी मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माइक्रो फाइनेंस कंपनी में खुद की पर्सनल सेक्रेटरी संग छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपी मालिक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को भोर में औराई बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

औराई के एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवती ने 12 मई को कंपनी के मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ छेड़खानी की गई और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को भोर में मुखबीर की सूचना पर औराई बस स्टैंड से आरोपी कंपनी मालिक प्रभात तिवारी निवासी नेवढ़िया औराई को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दिनेश कुमार, गुफरान अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें