फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बकाया न मिलने पर आक्रोश, जून में ठप करेंगे अनाज का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली ब्लॉक के दुर्गागंज बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर पर शुक्रवार को कोटेदार संघ की बैठक हुई। इसमें कोटेदारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी उर्फ कल्लू ने कहा कि कोटेदार सरकार की सारी योजनाओं को क्रियान्वयन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं, फिर भी आठ महीने से पारितोषिक का लाभ नहीं मिला। कई बार डीएसओ सीमा सिंह को पत्र देकर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। महेंद्र कुमार मोदनवाल ने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास का नारा देती है। कोटेदार आयुष्मान कार्ड, बिजली बिल, मॉडल शाप जैसे तमाम कार्य करते हैं, फिर भी सरकार लोगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। महादेव ने कहा कि यदि बकाया धनराशि कोटेदारों को 31 मई तक नहीं दिया गया तो जून माह का खाद्यान्न का उठान और वितरण नहीं करेंगे। इस मौके पर चंद्रदेव यादव, मनोज चौरसिया, टेढ़ई राम बिंद, मनोज देवी पाल, शिव बहादुर सिंह, शेषमणि ,बृजेश दुबे, नायब यादव, रीता पाल, विजय पांडेय, महेश, रेनू देवी, विपिन पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें