फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। लठिया गांव के पास बृहस्पतिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरुनहा गांव निवासी श्याम नारायण सिंह (60) बाइक से ममहर बाजार से घर जा रहे थे। वे लटिया गांव के पास पहुंचे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। उन्हें भदोही के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें