मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने धमकी देने के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना रिपोर्ट पेश करने का आदेश गोपीगंज कोतवाली पुलिस को दिया है। जोगिनका निवासी संजय सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से 156 (3) अंतर्गत वाद दाखिल कर न्याय की मांग की थी। आरोप लगाया कि ऊंज थाना अंतर्गत नवधन गांव में तीन पार्टनर मिलकर जमीन को आठ लाख में सट्टा कराया था। दो पार्टनर की नियत खराब होने पर संजय सिंह के आवास पहुंचकर गालीगलौज करते हुए मारपीट की और सद्टे में लगे पैसे को वापस करने की मांग की। मामले का विरोध करने पर पार्टनरों ने धमकी दिया कि पैसा न मिलने पर पूरे परिवार समेत जान से मार देंगे।