फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधः नहीं खुलेगी शराब की दूकान

Sun, 09 Apr 2017 01:38 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी रोड पर रेवड़ापरसपुर में शराब की दूकान नहीं खुलेगी। जिला आबकारी अधिकारी राम सजीवन सिंह ने स्थल का निरीक्षण कर दुकान को अन्यत्र खोले जाने की बात कही है। उनके इस निर्णय का नागरिकों ने स्वागत किया है। गत दिनों जिला आबकारी विभाग का अनुमति पत्र लेकर दुकानदार ने चौरी रोड स्थित मदर केयर निजी अस्पताल के शराब की दूकान खोलने की तैयारी की थी। इसकी जानकारी होते ही वहां जुटे नागरिकों ने न केवल दूकान खोलने का विरोध किया था बल्कि लोगों ने डीएम सुरेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र तभी दिया था। डीएम के निर्देश पर एडीएम हरिलाल यादव ने जिला आबकारी अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी थी। शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया और लोगों से वार्ता की। राजेंद्र प्रसाद यादव, हाजी महबूब, मजहर अली अंसारी ने बताया कि इस दूकान के 500 मीटर की परिधि में सीएचसी और कई निजी अस्पताल भी हैं ऐसे में यहां शराब की दूकान का खुलना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें