फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना को दावत दे रहा खुला चौड़ा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। लगभग डेढ़ दशक पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा चौरी रोड और औराई रोड पर सड़क के दोनो ओर बनवाए गए नाले बेकार साबित हो रहे हैं। नाला इतना चौड़ा है कि यह आते जाते राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। नागरिकों का कहना है कि पानी निकासी के लिए नाला बनवाया गया। पानी तो निकल नहीं सका साफ सफाई नहीं होने से पूरा नाला भरा पड़ा है जिससे इसके निर्माण का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। लोगों ने नगर पालिका से नाले को ढकवाने की मांग की है। औराई रोड से लेकर नाला रजपूरा चौराहे की ओर गया है। वर्षों पूर्व लोगों की मांग पर नगर पालिका ने कुछ मीटर नाले को ढकवा दिया था। लेकिन अभी भी कुछ हिस्सा बाकी रहने से लोगों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जिस जगह पर नाला खुला हुआ है उसके पास हनुमान मंदिर है। मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए महिलाएं आती हैं जिनके साथ बच्चे भी होते हैं। कई बार बच्चे नाले में गिर कर घायल हो चुके हैं। लोगों ने कहा बहुत पहले सभासद से कहने पर किसी तरह नाला का कुछ हिस्सा कवर कर दिया गया लेकिन अभी भी काफी हिस्सा खुला है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बताया कि नगर पालिका को इस संबंध में कई बार प्रतिनिधित्व देकर नाले को ढकने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। औराई रोड पर कहीं प्रकाश व्यवस्था है और कहीं नहीं है। ऐसे में रात के अंधेरे में इस मार्ग पर चलने से अधिक खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें