माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक से आवागमन करते बाइक सवार। संवाद
- फोटो : BHADOHI
औराई। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रुट स्थित माधोसिंह पूर्वी फाटक 15 दिन बाद बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल और साइकिल के लिए खोल दिया गया। फाटक खुलते ही साइकिल सब्जी, मोटरसाइकिल पर दूध लादकर आने-जाने वाले व्यापारियों समेत विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन करने वाले महिलाओं, बच्चों के साथ लोगों डगमगाते हुए आवागमन शुरू करने में कमी नहीं छोड़ा। माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक को 10 दिनों तक बंद रखने के लिए मेगा ब्लाक लिया था ताकि रबरयुक्त इंटरलाकिंग लगने और आरसीसी ढलाई हो सके। रेल रूट का दोहरीकरण, विद्युतीकरण होने के बाद से ट्रेनों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में गति सीमा में विस्तार कराकर ट्रेनों का परिचालन भी कराया जा रहा है। इससे फाटक को बंद करते समय कई वाहन बूम गिराने के दौरान ट्रैक पर रह जाते थे। कारण पूर्व की अपेक्षा फाटक की लंबाई-चौड़ाई बढ़ी है। ट्रैक के अगल-बगल गिट्टियों के बिखरने से चालक वाहनों की गति धीमी कर आगे बढ़ते हैं जो ट्रेनों के परिचालन में दिक्कते खड़ी करते रहे। उक्त फाटक औराई-मीरजापुर मार्ग पर होने से दिन-रात व्यस्त रहता है। ऐसे में दोहरीकरण योजना में फाटक मार्ग का दुरुस्तीकरण हाई लेवल का प्रावधान होने से कार्यों को 31 मई तक पूरा कराया लिया गया है। सेक्शन इंजीनियर कार्य एमपी पाठक ने बताया कि आरसीसी ढलाई को पकने में अभी चार दिन का समय लग सकता है। ढलाई पक कर ठोस होने के बाद ही चार पहिया वाहनों के लिए आवागमन बहाल कराया जाएगा।