नई बाजार के गुलौरा में हिंदू सम्मेलन में मंच पर बैठे अतिथि। संवाद
नईबाजार। भदोही ब्लॉक के गुलौरा गांव में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। हिंदू संगठनों से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य वक्ता स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख राजेंद्र जी ने कहा कि खंड-खंड भारत को अखंड बनाना है तो जाति में नहीं सभी को हिंदू बनकर आना होगा, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना है। हिंदू समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। वर्तमान समय में सामाजिक जागरूकता, आपसी भाईचारे और संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। वक्ताओं ने युवाओं से समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान धर्म, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर अध्यक्ष नई बाजार निर्मला सोनकर, लालता सोनकर, पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. रामधनी यादव, राजकुमार भारती, पं. राधेश्याम द्विवेदी, कमलेश त्रिपाठी, गणेश प्रसाद, सोनी, राजकुमार गुप्ता, परमानंद मौर्य, हरिलाल पाल, विमल जायसवाल आदि रहे।