फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आरडीएसएस का 45 फीसदी ही हो सका है काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में जर्जर पोल और उलझे तार मानसून के सीजन में लोगों की परेशानी बढ़ाएंगे। इनको बदले जाने के लिए आरडीएसएस योजना जरूर चलाई जा रही है, लेकिन इसकी प्रगति काफी धीमी होने के कारण मानसून सीजन के पहले तारों और पोल का बदल दिया जाना आसान नहीं होगा। जब तेज हवाओं के साथ बारिश होगी तो हादसों की आशंका भी बढ़ जाएगी। नगरीय और ग्रामीण दोनों इलाकों में यह समस्या देखने को मिल रही है। जिले में आरडीएसएस योजना से अब तक 40 से 45 फीसदी काम हो सका है।
विज्ञापन

जिले में जर्जर तारों और पोल के साथ पुराने उपकरणों को बदले जाने के लिए लगभग 100 करोड़ की लागत से आरडीएसएस योजना चलाई जा रही है। करीब एक साल से योजना का काम हो रहा है। जिले में नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक न तो पूरी तरह से तारों को बदला जा सका है और न ही जर्जर पोल हटाए गए हैं। गर्मी के दिनों में विभाग ने इसमें तेजी लाने का प्रयास किया और विभिन्न कस्बों में इंसुलेटेड वायर बदलने के साथ ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि भी

लेकिन जर्जर तार और पोल न बदले जाने के कारण समस्या बरकरार है। तेज बारिश के बीच हवाओं के चलने कारण हाईटेंशन तारों से करंट फैलने का डर रहेगा तो जर्जर पोल गिरने से हादसों का खतरा बना रहेगा। जिले में दुर्गागंज, अभोली, सुरियावां, वहिदानगर, सीतामढ़ी, औराई, घोसिया, खमरिया समेत कई इलाकों में यह समस्या है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। दुर्गागंज के भौथर अर्जुनपुर मार्ग पर काफी नीचे लटके हाईटेंशन तार हादसों को दावत देते नजर आते हैं। दुर्गागंज के बालीपुर में स्थित पोल गिरने की स्थिति में पहुंच गया है। महराजगंज में जर्जर पोल से कभी भी हादसा हो सकता है। घोसिया में सदर रोड के पास का बिजली का खंभा गिरने के कगार पर पहुंच गया है। खंभा नीचे से पूरी तरह खराब चुका है। यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। मुख्य बाजार औराई माधोसिंह का मुख्य रास्ता भी है। इसके अलावा पूरे बाजार में तारों का जाल फैला हुआ है।
18 जुलाई 2023 को औराई कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव में 53 वर्षीय कुसुम देवी पर लकड़ी के सहारे लगा तार टूट कर गिर गया था। इससे उनकी मौत हो गई थी। इसी तरह 28 अगस्त 2023 को गोपीगंज गणेश मंदिर मार्ग पर पोल में करंट उतरने से सोहगी गांव निवासी प्रकाश (25) की मौत हो गई। शिवचंद्र (18) किशन (16) झुलस गए थे। गोपीगंज में लटक रहे हाईटेंशन तार से करंट लगने के कारण एक व्यक्ति का हाथ काटना पड़ा था।
एसी विद्युत एसके सनोरिया ने बताया कि जिले में ज्वाइन किए चार दिन हुए हैं। आरडीएसएस काफी महत्वकांक्षी योजना है। इसकी समीक्षा की गई है। 40 से 45 फीसदी काम हुआ है। बारिश, गर्मी और अन्य कारणों से काम प्रभावित होता है। हालांकि अब इसमें तेजी लाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें