जिले में संचालित राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अलग-अलग ट्रेडों में ऑनलाइन प्रवेश 28 अगस्त तक लिया जाएगा। इस संबंध में नोडल प्रधानाचार्य सत्यदेव दुबे ने बताया कि शासन के निर्देश पर चार अगस्त से ही प्रवेश आरंभ हैं। सामान्य, पिछड़ा वर्ग का प्रवेश शुल्क ढाई सौ, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति डेढ़ सौ रुपये निर्धारित है। 28 अगस्त को 12 बजे रात तक लिंक पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।