फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से मछली चुराते एक पकड़ा गया, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। तालाब से मछली मारते हुए रविवार की रात तालाब मालिक ने एक युवक को मछलियों के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया, जबकि एक अन्य फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिश्रिराईनपुर गांव में स्थित तालाब नंबर सात में अशोक कुमार बिंद द्वारा मछली का पालन किया गया है। आरोप है कि अशोक के तालाब में बीते 15 दिनों से संजय चौहान पुत्र उदय उदय राज चौहान रात में चोरी से जाल लगाकर तालाब की मछलियों को मारकर बाजार में आधे रेट पर बेच रहा है। रविवार की रात में मछलियों की चोरी की सूचना मिलने पर अशोक कुमार बिंद द्वारा मौके पर ही संजय को तालाब में मछली मारते हुए पकड़ लिया। जबकि संजय के साथ में मौजूद उदय राज फरार हो गया। इसके बाद 112 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दी गई कि उनके पास से कुछ मछलियां और तीन जाल भी बरामद किए गए। वहीं मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस वांछित व्यक्ति को अपने साथ थाने ले गई और अग्रिम कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अशोक कुमार बिंद द्वारा आरोप लगाया गया संजय चौहान यह लगभग 15 दिनों से उनके तालाब में रात में चोरी से मछली मारा करता था और बाजार में औने पौने दाम में बेच देता था। बताया कि इस वजह से मुझे लगभग पांच क्विंटल मछली का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें