ज्ञानपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत ने चोरी के दो दोषियों को कारावास में बिताई गई अवधि एवं एक हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। ऊंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में भेजा। स्थानीय पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और एपीओ भुवनेश कुमार की प्रभावी पैरवी पर कोर्ट ने चोरी के दोषी आकाश उपाध्याय उर्फ धम्मू निवासी बनकट छनौरा, वेदपुर ज्ञानपुर और धर्मेंद्र कुमार भारती निवासी जैतपुर हंडिया प्रयागराज को जेल में बिताई अवधि संग एक हजार अर्थदंड की सजा सुनाई।