फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक लाख 53 हजार नौनिहालों ने दी योग्यता की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट विद्यालय व पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बुधवार को वार्षिक परीक्षा आरंभ हो गई। स्कूलों में अध्ययनरत 1 लाख 64000 छात्रों के सापेक्ष 1 लाख 53 हजार 900 छात्रों ने परीक्षा दी। सभी विकास खण्डों में खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक विद्यालयों पर परीक्षा का जायजा लेते हुए दिखे। सभी विद्यालयों में परीक्षा शुचितापूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह ने भी कई स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शिक्षा के अधिकार अधिनियम अंतर्गत कक्षा एक से आठ तक के बच्चे भले ही फेल न हों, लेकिन उनकी वास्तविक शैक्षिक योग्यता सामने आ सके। इसे लेकर परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने का निर्देश दिया गया है। पहले दिन प्राथमिक स्तर के कक्षा एक से पांच तक में मौखिक परीक्षा कराई गई तो जूनियर स्तर की कक्षाओं में पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, संबंधित कला, कृषि, गृह शिल्प एवं दूसरी पाली में खेल शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग विषय की परीक्षा संपन्न हुई। उधर परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कंपोजिट स्कूल चंदापुर, बारीपुर, कंपोजिट स्कूल डीघ प्रथम एवं द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय नारेपार, प्राथमिक विद्यालय भावापुर, प्राधमिक विद्यालय कोइरौना प्रथम एवं कंपोजिट स्कूल सीतामढ़ी का निरीक्षण किया। बताया कि निरीक्षण किए गए विद्यालयों में क्रमशः 90 से लेकर 70 प्रतिशत बच्चे उपस्थित रहे। सभी जगह परीक्षा सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न होती हुई पाई गई। जिले में करीब 85 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें