ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा साथ ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। विक्रमपुर गांव निवासी तूफानी (45) पटखौली निवासी संजय और ज्वाला को ऑटो में बैठाकर घर जा रहा था। ढाबे के पास पहुंचने पर विपरित दिशा से आ रहे ट्रक की रोशनी में चकाचौंध होकर राजमार्ग किनारे खड़े ट्रक में टकरा गया। गंभीर रुप से घायल तीनों को पुलिस सीएचसी औराई लेकर गई, जहां उसको मृत घोषित कर दिया। संजय और ज्वाला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने भदोही स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।