नगर के दरोपुर में शनिवार को भाजपा की ओर से एक राष्ट्र- एक चुनाव को लेकर गोष्ठी हुई। इसमें चुनाव के फायदे गिनाए। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव होने से आम जनता को राहत मिलेगी। इससे सपा, बसपा और कांग्रेस की दुकान बंद हो जाएगी। एक राष्ट्र, एक चुनाव का बिल देश को मजबूती प्रदान करेगा। इससे सरकार के अरबों रूपये बचेंगेे। संयोजक अशोक जायसवाल ने लोगों का आभार जताया। मौके पर राधेश्याम गुप्ता, पूर्व मंत्री मदन लाल बिंद, अजय दुबे, सत्यशील गुप्ता, लालता प्रसाद सोनकर, राजू मोदनवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, गोवर्धन राय, मिथुन राय मौजूद रहे।