फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के धक्के से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही रेलवे स्टेशन पर सोमवार को शाम मालगाड़ी के चपेट में आकर 34 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल रेलवे पुलिस ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गोरखपुर के बेलाघाट सिधारी ग्राम के पन्ने पुत्र मंगरू के रूप में हुई है। जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लगभग साढ़े पांच बजे मालगाड़ी वाराणसी की ओर जा रही थी। इसी बीच एक नंबर प्लेटफार्म से एक व्यक्ति ट्रैक पार करने के लिए प्लेटफार्म से नीचे उतर गया। इसी बीच ट्रेन से धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। थोड़ी ही देर में पुलिस ने घायल को राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उक्त व्यक्ति जानबूझ कर ट्रैक पर गया। काफी देर के बाद प्लेटफार्म पर ही उसका झोला मिला जिसमें से राजगीर का सामान मिलने से प्रतीत हुआ कि वह राजगीर था। झोले में मिले आधार के अनुसार पुलिस ने बताया कि वह गोरखपुर जनपद का निवासी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें