फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, चार मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है, लेकिन अब भी लोग काल के गाल में समा रहे हैं। बुधवार को जहां एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। वहीं चार लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 17 लोग स्वस्थ हुए। इससे अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 136 मात्र रह गई। जनपद में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। संक्रमितों की संख्या जहां सिमटती जा रही है वहीं मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। चार नए संक्रमित मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 7357 हो गई है जबकि 7059 लोग ठीक हो चुके हैं। 136 लोग अभी भी कोरोना संक्रमण से लड़ रहे है। वहीं पिछले साल से अब तक 147 लोगों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है। नए मिले संक्रमितों में ज्ञानपुर में एक इटहरा में एक,सराय जगदीश में एक, गंगापुर में एक मरीज मिले हैं। इसके बावजूद भी लोग कोरोना गाइड लाइन के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। सड़कों पर बिना मास्क लगाए ही घूम रहे। जिससे संक्रमण पूरी तरह से थम नहीं रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। एलटू अस्पताल में इलाज के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। नए मिले संक्रमित को होमआइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार घट रही है। अभी भी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें