फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति बनने पर टोल प्लाजा से जमा होगा एक करोड़ स्टांप ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हंडिया-राजातालाब खंड के वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लालानगर में संचालित टोल प्लाजा की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं। प्रति वर्ष लगभग एक करोड़ की स्टांप ड्यूटी लग जाने से निबंधन दफ्तर के राजस्व में इजाफा भी होने लगेगा। गोपीगंज नगर के पूर्वी छोर स्थित लालानगर का टोलप्लाजा लगभग 20 वर्ष से बिना स्टांप ड्यूटी की औपचारिकता पूरी किए ही संचालित कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रति वर्ष गैर प्रांतीय संस्थाओं से वाहन कर की वसूली भी कराता है। फोरलेन के समय लगभग 22 से 25 लाख, अब हाईवे को सिक्सलेन का दर्जा मिलने पर प्रतिदिन 65 से 68 लाख और आने वाले समय में जो रणनीति प्राधिकरण ने तय किया है वह वसूली आंकड़ा 70 लाख पहुंचने वाला है। वाहन कर वसूलने वाली कार्यदाई संस्थाएं एक वर्ष की अवधि के लिए नामित हैं। दूसरे वर्ष में नई कार्यदाई संस्थाओं को मौका ऑनलाइन टेंडर से मिलता है। 2021 से 2022 तक नामित ईगल संस्था का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से अब तक नई संस्था कार्यरत नहीं हो सकी है। सूत्रों का मानना है कि नए सत्र में प्राधिकरण चार बार से ऑनलाइन टेंडर मांग कर संस्थाओं को आमंत्रित किया जा रहा है लेकिन संस्थाएं प्रतिदिन के राजस्व को भांपकर आवेदन करने से परहेज कर रही हैं। एआईजी स्टांप पूर्णिमा मिश्रा ने बताया कि 15 दिन पूर्व ही डीएम के निर्देश पर लालानगर टोलप्लाजा की पड़ताल कर प्रति वर्ष न जमा होने वाले एक करोड़ के स्टांप ड्यूटी की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। केंद्र और प्रदेश सरकार की सहमति बनते ही स्टांप ड्यूटी की अनिवार्यता लागू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें