ज्ञानपुर। जिले में अवैध शराब तस्करी को लेकर पुलिस सजग है। जिसकी रोकथाम के लिए तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं। बुधवार को 15 लीटर अवैध शराब के साथ कोईरौना पुलिस की टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थाना कोईरौना पुलिस टीम ने टेला मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक शराब तस्कर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश सिंह निवासी अगिलहवा बताया। उसके पास से 15 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। संवाद