सीतामढ़ी। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर में सोमवार से एक बार फिर से घटाव शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में 50 सेंटीमीटर पानी कम हुआ है। इससे अब तटवर्ती क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार को गंगा के जलस्तर ने बीते का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। रविवार को जलस्तर 78.20 मीटर दर्ज किया गया था। बीते साल 15 सितंबर को 78 मीटर तक जलस्तर पहुंचा था। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण बीते एक सप्ताह से गंगा में तेजी से पानी बढ़ रहा था। केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी मीटर गेज पर शाम तीन बजे जलस्तर 77.460 मीटर पर था, जो एक घंटे बाद चार बजे 77.450 मीटर पर आ गया हैं। जलस्तर में तीन सेमी प्रतिघंटा की कमी हो रही है।