फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर सपाइयों ने लिया जनसेवा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को जिले में अत्याचार और जुल्म के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लेकर मनाया गया। इस दौरान कंसापुर स्थित पार्टी कार्यालय पूर्व नियोजित कार्यक्रम पर एकजुट कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की। जबकि जनपद के ग्रामीण इलाकों में सपा कार्यकर्ताओं पौधरोपण करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को यादगार बनाया। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि 2022 में पुन:शासन की कमान हाथ आने पर गरीबों, मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों को राहत मिलेगी। जबकि युवा नेता अजीत सिंह ने कहा कि अखिलेश के कार्यकाल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस, यू.पी.100, 108 एंबुलेंस की नि:शुल्क सेवा, लखनऊ मैट्रो रेल, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जनेश्वर मिश्र पार्क, जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, छात्राओं को नि:शुल्क लैपटॉप, बेरोजगारी भत्ता को लोग नहीं भुला रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष हसनैन अंसारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार सपा की योजनाओं उपलब्धि गिना रही है जिसे आम जनता समझ चुकी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, नोटबंदी, लॉकडाउन का खामियाजा झेलने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता का संकेत दे चुके हैं। इससे यह साबित हो चुका है कि मिशन-2022 में सफलता मिलकर रहेगी। वहीं दूसरी ओर अभोली विकास खंड के सदलूबीर बाजार में भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी और अखिलेश यादव के लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर श्यामधर यादव, महेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, विनोद, सालिक राम यादव, संतराज बिंद सहित कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर हृदय नारायण, श्यामला सरोज, आरिफ सिद्दीकी, शोभनाथ यादव, काशीनाथ पाल, डा.सरिता बिंद, धर्मेंद्र मिश्रा, रामचरन यादव, अनिल यादव आदि रहे। इसी तरह ज्ञानपुर के बालीपुर में जमील अंसारी के आवास पर विधवा, निराश्रित महिलाओं में साड़ी, फल का वितरण पूर्व जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव ने महेंद्र यादव, कल्लन यादव, बच्चन पाल, शकील खां के साथ वितरित कराया। इसी तरह डीघ के मझगवां में राजेश यादव, मनीपुर-इटहरा में लालू यादव, कमलेश, विजय बहादुर, रमेश यादव, सुनील कुमार, इंद्रबहादुर, मुकेश पाल ने पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया। इसी तरह चौरी बाजार के स्टेशन रोड पर प्रदीप यादव, रामराज यादव, किशन सोनकर, किशन दुबे, राजकुमार यादव, लालजी, मनीष आदि ने जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें