फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शरद पूर्णिमा पर मां के जयकारों से गूूंजा मंदिर, महिलाओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर चौरा माता मंदिर में भजन-कीर्तन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
भदोही। कटरा बाजार महिला सत्संग ग्रुप की ओर से शरद पूर्णिमा पर रविवार को चौरा माता मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने श्रद्धा भाव से मां की आराधना की। भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। संस्था की संस्थापक अनीता गुप्ता ने बताया कि महिला सत्संग ग्रुप की ओर से हर साल विभिन्न धार्मिक एवं मांगलिक अवसरों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य महिलाओं को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना और आपसी प्रेम, सौहार्द व सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन को शांति मिलती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में अंजू देवी, पूनम खत्री, संगीता खन्ना, अंजना गुप्ता, रीना बरनवाल, अलका बरनवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें