फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 26 मार्च को नगर में निकाली जाएगी श्रीराम की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित हरिहर नाथ मंदिर परिसर में रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव समिति की तरफ से नवरात्र को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। लोगों ने बताया कि 19 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहा है। 26 मार्च को नगर में भगवान श्रीराम की झांकी निकाली जाएगी। बताया कि शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे वाहन, बैंडबाजा, ढोल ताशा के साथ लोग शामिल होंगे। समिति के रंजीत गुप्ता ने बताया कि यात्रा के रूट पर चर्चा की गई। यात्रा गिरधरपुर से प्रारंभ होकर दुर्गागंज त्रिमुहानी से लखनो तिराहा तक जाएगी। वहां से वापस दुर्गागंज त्रिमुहानी होते हुए पुरानी बाजार, बैंक रोड, पटेल नगर होते हुए वापस हरिहरनाथ मंदिर पर यात्रा का समापन होगा। इस दौरान छोटी-बड़ी वाहनों का नगर के अंदर प्रवेश रोकने के लिए जिला प्रशासन से मांग की जाएगी। बताया नवरात्रि के प्रथम दिन नगर में झंडा बैनर लगाया जाएगा। मौके पर रंजीत गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता उर्फ बागी, आनंद सोनी, मुकेश सेठ, पवन श्रीवास्तव, गौतम मोदनवाल, रमेश बाबा, पिंटू मोदनवाल, आर्यन साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें