फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ढली जा रही है उमर धीरे-धीरे' गाने वाला नहीं रहा

Thu, 11 Dec 2014 01:37 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कठारी के विट्ठलपुर निवासी पं. दिनेश मिश्र व्यास जिले के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में रामायण, कीर्तन के साथ भजन गीतों के जरिए अपना अलग स्थान बना चुके थे। उनके पिता स्व. सर्वेश्वरी मिश्रा भी बेलवरिया फाग के गायक रह चुके थे। मंगलवार की शाम खेत की सिंचाई करने के बाद घर लौटे तो अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। परिवार के लोग एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने  रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को भोगांव घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि इकलौते बेटे शेखर मिश्रा ने दी। वह अपने पीछे छह बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक जताने वालों में शिवकांत शुक्ला, कल्लू मिश्रा, काशी उपाध्याय, दस्यू मिश्रा, विनोद शुक्ल, हजारी दूबे, लाल बिहारी सिंह, भगवानदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें