गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लालानगर टोल प्लाजा के पास वृद्ध महिला परिजनों से बिछुड़ गई। इसे पुलिस के सहयोग से गोपीगंज के वृद्धा आश्रम में दाखिल कराया गया। नावाडीह गंगवार थाना जपला हुसैनाबाद, डाल्टेनगंज जिला पलामू झारखंड निवासी महिला स्व. सुरेश सिंह की पत्नी श्यामा देवी हैं। परिजनों और गांव वालों के साथ महाकुंभ में स्नान करने आई थी। प्रयागराज से लौटते समय लालानगर में गाड़ी रुकने के बाद वृद्ध महिला किसी को बताया नहीं और उतर गई। इस बीच गाड़ी वहां से चली गई। दर-दर भटक रही महिला पर पुलिस की नजर पड़ी तो उससे नाम पता पूछ कर परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने महिला को गोपीगंज वृद्धा आश्रम में दाखिल करा दिया।