फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां थाना क्षेत्र के कुसौड़ा गांव में रविवार को सुबह कुएं में गिरने से राजकुमारी देवी (72) की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ महिला को कुएं से निकलवा कर लिखापढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि उनके पति पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष नन्हे लाल त्यागी की गत माह मौत हो गई। तभी से उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। विभिन्न अस्पतालों से इलाज भी कराया गया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। सुबह शौच की बात कहकर राजकुमारी खेत की ओर जा रही थी, घर के बगल स्थित कुएं में गिर पड़ी। काफी देर बीतने पर जब वह नहीं दिखी तो परिजन खोजबीन करने लगे। आशंकावश कुएं में देखने पर पानी में उतराई मिली। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें