फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के तट पर मिला वृद्ध का चप्पल, डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के छेड़ियापुर गांव में शनिवार शाम को भैंस चराने गए वृद्ध तुलसीराम पाल (80) गायब हो गए। रविवार को उनको चप्पल और छाता वरुणा नदी के किनारे मिला। खोजबीन करने के 24 घंटे बाद भी वह नहीं मिले। परिवार वालों के मुताबिक तुलसीराम पाल हर रोज की तरह शनिवार को मवेशी चराने के लिए नदी के समीप गए थे। शाम को भैंस घर आ गई, लेकिन वह नहीं आए। उनका चप्पल और छाता नदी के किनारे मिला। जिससे घर वाले परेशान हो गए। सूचना मिलने पर निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। आसपास के ग्रामीणों ने नदी में जाकर भी खंगाला, लेकिन पता नहीं चल सका। उनके लड़के अमरनाथ पाल ने बताया कि उनके पिता शनिवार को दोपहर एक बजे भैंस चराने के लिए निकले। शाम को वह लौट आते, लेकिन वह नहीं आए। ग्रामीणों संग पुलिस भी ड्रोन कैमरे से आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन 24 घंटे बाद भी तुलसीराम का पता नहीं चल सका। जिसको लेकर परिवार के लोग आशंकित हैं। नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। पानी के बहाव में कहीं अन्यत्र उनका शव चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें