लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के गुलौरी गांव में रामनाथ यादव (85) की मौत शुक्रवार को अबूझहाल में हो जाने के कारण परिजनों ने हत्या का आरोप पट्टीदारों पर लगाया है। इस दौरान शव के साथ कोतवाली पहुंचे परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक की छोटी पुत्री शोभा देवी पत्नी संतोष कुमार यादव निवासी बंजारी ने बताया कि मनबढ़ पट्टीदारों ने जालसाजी कर पिता की जमीन को रजिस्ट्री कराया था। इधर कुछ दिनों से पिता को पट्टीदार अपने पास ही रखे थे जिनकी जानबूझ कर हत्या कर दी गई। इस संबंध में कोतवाल केके सिंह ने बताया कि पुत्री की तहरीर पर पट्टीदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।