चौरी थाना क्षेत्र के भकोड़ा मोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध मंगरू की मंगलवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सोमवार की रात भकोड़ा निवासी 65 वर्षीय मंगरू विश्वकर्मा अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार से आ रही बाइक से उन्हें धक्का लग गया। इस हादसे में वह घायल हो गए। परिवार वालों ने भदोही के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।