चौरी। लक्षापुर गांव में सोमवार को सुबह छुट्टा पशु के हमले से रायचरण धीवर (80) निवासी बरदहां की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि बुजुर्ग रायचरण सुबह बरदहां से लक्षापुर गांव घास काटने गए थे। उसी बीच छुट्टा पशु ने हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोट लगी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंचे परिजन शव को रोते-बिलखते घर लेकर चले गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की ओर से छुट्टा पशुओं को संरक्षण के नाम करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा, बावजूद इसके जिला स्तर पर कार्यरत संरक्षण समिति ऐसे पशुओं को पकड़ कर गौशाला नहीं भेज पा रही है। आए दिन बुजुर्ग, युवा और महिलाएं छुट्टा पशुओं के हमले के शिकार हो रहे हैं।