चौरी। थाना क्षेत्र के परसीपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद भी रेलवे पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे सफेद कुर्ता और आसमानी कलर चेकदार लुंगी पहना दाढ़ी रखा 65 वर्षीय वृद्ध प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचा और वाराणसी की तरफ से आ रही मालगाड़ी के सामने खड़ा हो गया। ट्रेन को नजदीक देख वह डरकर प्लेटफॉर्म दो पर चला गया। उसी दौरान दिल्ली से वाराणसी आने वाली गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जीआरपी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।