औराई थाना क्षेत्र में कोइलरा गांव के पास शुक्रवार को मालगाड़ी की चपेट में आकर कालीचरण यादव (75) की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने शव अंतिम संस्कार आनन-फानन में कर दिया। परिजनों ने बताया कि कालीचरण अपराह्न लगभग तीन बजे किसी कार्य से रेलवे लाइन के पार गए थे वापस आते समय कान से कम सुनाई पड़ने के कारण मालगाड़ी की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।