मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के जंघई रेल रूट पर डुडवा गांव में रविवार को एक 62 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वृद्ध मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार लागनवारी गांव निवासी उमाशंकर यादव बीते कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान रह रहे थे। रविवार को वाराणसी-जंघई रूट पर डुडवा गांव में चौरा माई मंदिर के समीप वे किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस व उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।